Advertisement

दुर्गा मंडप प्रांगण में ठाकुर अनुकुल चंद्र जन्मोत्सव का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। ठाकुर अनुकूल चंद्र का 136वां जन्मोत्सव 17 मार्च को मनाया गया। इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कथारा मोड़ दुर्गा मंडप परिसर में ठाकुर अनुकूल चंद्र का एकदिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ठाकुर के अनन्य शिष्यों ने ठाकुर के चित्र पर पुष्प वर्षा कर तथा नमन कर मानव जाति व् विश्व शांति की कामना की। यहां सतसंग, भजन, संगीत आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सत्संग में जैनामोड़ के राजेंद्र मुर्मू के नेतृत्व में ठाकुर के सम्मान में आदिवासी लोक नृत्य एवं गीत संगीत कला प्रस्तुत की गयी। आदिवासी महिला पुरुष बड़ी संख्या में पहुंचकर ठाकुर के सम्मान में हिंदी, नागपुरी, भोजपुरी तथा खोरठा, बंगला तथा उड़िया भाषा में भजन प्रस्तुत किया।

मौके पर डाल्टनगंज के ऋत्विक धर्मेंद्र नारायण, धनबाद से ऋत्विक रमेश चंद कालिंदी, तेनुघाट से ऋत्विक ओपन हेंब्रम, जैनामोड़ से ऋत्विक माखन लाल द्वारा ठाकुर के सम्मान में सत्संग किया गया। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह, ठाकुर के अनन्य भक्त एटक नेता सुजीत घोष, दिनेश सिंह आदि उपस्थित होकर सत्संग का आनंद लिया तथा ठाकुर का आशीर्वाद लिया। साथ हीं प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में ठाकुर के शिष्य चंद्र शेखर कुवंर, पल्लव साध्य, वल्लभ साध्य, मणिलाल सिंह, रमन कुमार, शंभू प्रसाद, गौतम गोस्वामी, सुशील कुमार सिंह, अमित ठाकुर, रामवृक्ष प्रसाद, नवल किशोर सिंह, भक्ति दा, जयनाथ दा, अखिलेश सिंह, विजय शर्मा, आशा रानी, पीहू गोस्वामी का अहम योगदान रहा। मौके पर आगंतुकों के लिए आनंद बाजार का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *