Advertisement

ठाकुर अनुकूलचंद्र का मनाया गया 138वां अविर्भाव महामहोत्सव

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह सावित्री कॉलोनी स्थित सत्संग भवन परिसर में श्रीश्रीठाकुरअनुकूलचंद्र का 138वां अविर्भाव महामहोत्स्व का आयोजन किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में ठाकुर के अनुयायी उपस्थित होकर ठाकुर के प्रतिचित्र के समक्ष भजन कीर्तन किया।

अविर्भाव महामहोत्स्व के अवसर पर उपस्थित प्रवचनकर्ता ने कहा कि मानव जीवन प्राप्ति का उद्देश्य समाज को सही दिशा देने, सुखपूर्वक समाज में आनंद बांटने और ठाकुर की भक्ति करना है। लेकिन आज पुरे विश्व में मानव जीवन खतरे में है। परमाणु संपन्न देश एक दूसरे देश को मिटा देने की धमकी दे रहे है। ऐसे में ठाकुर अनुकूलचंद्र की सोंच न करो, न मारो, मार सको तो मृत्यु को मिटा दो की जरूरत है।

इस अवसर पर सत्संग भवन में अनुयायियों द्वारा श्रीश्री विग्रह पूजा, भोगादी कीर्तन, आरती आदि के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ऋत्विक सहित महिला, पुरुष, बच्चे, बच्चियां कतार बद्ध होकर स्वादिष्ट प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर ऋत्विक माखन लाल सिंह, ऋत्विक अमित ठाकुर, ऋत्विक मनीलाल सिंह, ऋत्विक बिजय शर्मा, ऋत्विक नवल सिंह, ऋत्विक अमित कुमार, ऋत्विक गणेश ठाकुर, ऋत्विक राजेश रजवार, मंजु देवी आदि श्रद्धालूजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *