Advertisement

“तेरी बंदई” का पहला वीडियो म्युज़िक हुआ लॉन्च

सिंगर प्रियांशु सिंह ठाकुर की प्रतिभा को सभी ने सराहा

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। डेब्यू सिंगर प्रियांशु सिंह ठाकुर का सूफियाना म्युज़िक वीडियो “तेरी बंदई” मुंबई के ओरा फाइन ज्वेलरी शोरूम में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर गाने की संगीतकार ऋतु जौहरी, गीतकार ऋचा जौहरी, निर्मात्री अनिता सिंह और वीडियो डायरेक्टर सुमित रंजन उपस्थित थे।

इस मौके पर कई सेलेब्रिटी गेस्ट्स भी उपस्थित थे, जिनमें कॉमेडियन वीआईपी, ऎक्टर अरुण बख्शी का नाम उल्लेखनीय है। ऋतु प्रभा प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट इस खूबसूरत गीत के लोकार्पण समारोह में शानदार केक काटकर सिंगर अरुण बख्शी और वीआईपी को सम्मानित किया गया। वहीं रमाकांत मुंडे ने इस प्रोग्राम को सफल बनाने में अहम् भूमिका निभाई।

ऎक्टर अरुण बख्शी ने भी प्रियांशु सिंह ठाकुर की गायकी को सराहा, ठाकुर ने बताया कि यह गीत काफी मोटिवेशनल है, जिसमें मेरा लुक भी बहुत अलग है। गायकी और संगीत की शिक्षा हासिल की है। यह गीत करना मेरे लिए चैलेंज भरा रहा, इसमें गायकी के साथ मुझे अदाकारी भी करनी थी। लेकिन मैं निर्देशक सुमित रंजन का आभारी हूं कि उन्होंने मुझसे यह काम शानदार ढंग से करवा लिया।

स्क्रीन पर खुद को देखता हूं तो गर्व महसूस होता है। “प्रियांशु सिंह ठाकुर ने बताया कि मैं अपने पहले वीडियो सॉन्ग के लॉन्च के अवसर पर आए सभी अतिथियों अरुण बख्शी और कॉमेडियन वीआईपी का शुक्रिया अदा करता हूं। यह एक सूफी सॉन्ग है जिसमें कई रंग है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *