Advertisement

कूदरा में सड़क दुर्घटना में तेनुघाट के समाजसेवी घायल, माँ की मौत

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट से प्रयाग जा रही अर्टिगा कार बिहार के सासाराम के आगे कूदरा में एक टेलर से टकरा गयी। इस दर्दनाक घटना में तेनुघाट के समाज सेवी सह कोयला व्यवसायी दीपक कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि इस घटना में उनकी माँ की मौत हो गयी है।

बताया जाता है कि घटना के बाद एंबुलेंस के जरिए घायलों को झारखंड की राजधानी रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनकी माता उर्मिला गुप्ता की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 7 फरवरी की रात्रि लगभग नौ बजे दीपक अपने परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान करने जा रहे थे। अचानक उनकी अर्टिगा वाहन क्रमांक-JH09BH/0978 अनियंत्रित होने के कारण सामने से आ रहे ट्रेलर को सीधा टक्कर मार दी।

कार में दीपक के साथ उनकी माँ, पिता, पत्नी, भाभी, भतीजा और साला सहित ड्राइवर सवार थे। साथ में आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा गुप्ता भी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्राइवर और पिता का हाथ टूट गया तथा सभी को छिट पुट चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते हीं तेनुघाट में शोक की लहर दौड़ गई है। माहौल गमगीन हो गया है। सभी ग्रामीण भगवान से प्रार्थना कर रहे है कि समाजसेवी दीपक सुरक्षित ठीक हो कर अपने घर लौट आए।

बताते चले कि मृतक उर्मिला गुप्ता आंगनबाड़ी में सेविका के पद पर तेनुघाट में काम करती थी तथा 208 बूथ की बीएलओ भी थी। 8 फरवरी को उनका शव तेनुघाट पहुंचते ही पूरा क्षेत्र चीत्कार से गुंज उठा। तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वे भी काफी शोक में है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *