Advertisement

सड़क दुर्घटना में जज की मौत पर तेनुघाट के अधिवक्ताओं में शोक की लहर

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। धनबाद शहर (Dhanbad city) के रणधीर वर्मा चौक स्थित मजिस्ट्रेट क्वार्टर के समीप अज्ञात वाहन ने मार्निंग वाक कर रहे धनबाद न्यायालय के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) उत्तम आनंद को 28 जुलाई को धक्का मारकर भाग गया। दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

तेनुघाट के अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उत्तम आनंद तेनुघाट में जिला जज प्रथम के पद पर कार्यरत रहे थे। तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में उनका कार्यकाल काफी सुखद रहा है। जिसके कारण उनके निधन से तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता सहित तमाम रहिवासी सदमें में है।

व्यवहार न्यायालय तेनुघाट अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि उन्होंने जैसे ही सुना कि एडीजे उत्तम आनंद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वह पुरी तरह शोकग्रस्त हो गए।

उन्होंने कहा कि अभी लगभग 6 माह पूर्व ही वे तेनुघाट से धनबाद गए और इसी के अंदर इस तरह की सड़क दुर्घटना में उनकी मौत होना यह सभी को अचंभित करता है। उनके परिवार के प्रति तेनुघाट के अधिवक्ताओं की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त किया गया।

वहीं उपाध्यक्ष महादेव राम, अजीत कुमार लाल, डीएन तिवारी, अरुण कुमार सिन्हा, सुरेश तिवारी, राम विश्वास महथा, बीएन पोद्दार, वेंकट हरी विश्वनाथन, रमेंद्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, मनोज कुमार चौबे, राजीव कुमार तिवारी, शैलेश चंद्र उर्फ ददन साहित संघ के सदस्यों ने जज उत्तम आनंद की असामयिक मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त किया है।

इस अवसर पर अधिवक्ताओ ने कहा कि तेनुघाट एवं धनबाद के लिए लोकप्रिय जज जो अब नहीं रहे। रोज के तरह आज भी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी क्रम में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर गिरे हुए थे, उन्हें एक टेंपू वाले ने उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ये धनबाद के लिए अपूरणीय क्षति है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मौत किन कारणों से हुई है। मालूम हो कि सुबह मार्निंग वाक के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एडीजे उत्तम आनंद को अज्ञात युवक के तौर पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

उनके परिजनों ने काफी देर तक घर नहीं लौट कर आने के उपरांत जिला पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस इलाजरत अज्ञात व्यक्ति के एडीजे होने की पुष्टि की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *