Advertisement

सेमीफाइनल में जगह बनाने में तेनुघाट सीनियर की टीम सफल

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में 30 नवंबर को खेले गए क्वाटर फाइनल मैच जीतकर तेनुघाट सीनियर की टीम सेमीफइनल में जगह बनाने में सफल रहा। तेनुघाट सीनियर टीम ने छपरगढा की टीम को सात विकेट से हराया।

गोल्डन जुबली मैदान (Golden Jubilee Maidan) में खेले गये मैच में छपरगढा की टीम ने आदि के 28 गेंदों में 36 रनों की बदौलत निर्धारित 14 ओवर में 107 रन बनाए। तेनुघाट के पवन कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए।

जवाबी पारी खेलते हुए तेनुघाट की टीम ने मुस्की के 27 गेंदों पर 37 और राज आर्यन के 12 गेंदों में 19 रनों के बाद 108 रन बनाकर सात विकेट से मैच तेनुघाट ने जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तेनुघाट के पवन कुमार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी घोषित किया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका पीयूष रंजन और प्रत्युश कटरियार, कमेंटेटर की भूमिका सत्यम कटरियार, स्कोरर की भूमिका पियुष कटरियार ने निभाई। इस प्रकार एक दिसंबर को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच में तेनुघाट सीनियर और तेनुघाट जूनियर व् ढोरी तथा चिनियागढा के बीच मुकाबला होगा। उसके बाद सेमीफाइनल में जीतने वाली दो टीम के बीच आगामी 4 दिसंबर को होने वाले फाइनल मैच खेला जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *