प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित सिचाई विभाग के सेवा निवृत देवनन्दन प्रसाद की माताजी का बीते 6 दिसंबर को देहांत हो गया। उनकी उम्र लगभग 85 वर्ष बताई जा रही हैं। वे अपने पीछे दो बेटे देवनन्दन प्रसाद और सतीश कुमार, बहु, नाती पोते सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर चली गई।
बताते चले की जब तेनुघाट डैम का निर्माण किया जा रहा था, तब वे अपने पति के साथ तेनुघाट आई थी। उनके पति तेनुघाट डैम में कार्यरत थे। वहीं उनके एक पुत्र देवनन्दन प्रसाद तेनुघाट डैम में कार्य करते थे जो अब सेवा निवृत हो चुके हैं। वहीं दूसरा पुत्र भाई सतीश कुमार तेनुघाट मुख्य चौक पर जेनरल किताब दुकान चलाते हैं। दिवंगत के निधन पर तेनुघाट रहिवासी काफी दुखी हैं।
![]()













Leave a Reply