ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत भवन में स्वतंत्रता दिवस को लेकर 11 अगस्त को एक बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव द्वारा की जायेगी।
पंचायत की मुखिया द्वारा 10 अगस्त को प्रेस वार्ता कर बताया गया कि आगामी 15 अगस्त को यहां धूमधाम से स्वंत्रता दिवस समारोह मनाया जायेगा। वहीं मुखिया श्रीवास्तव ने पंचायत वासियों से अपील की हैं कि अपने स्तर से भी रहिवासी अपने आस-पास के क्षेत्रो की साफ सफाई करे। बताया कि उक्त बैठक में पंचायत के उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका और सहिया, जल सहिया, डीलर, वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक और तेनुघाट पंचायत ग्रामवासी को भाग लेने का आग्रह किया गया है।
बताया कि 10 अगस्त को तेनुघाट पंचायत भवन में मईया सम्मान योजना का आधार डिबिटी और राशन कार्ड में ई केवाइसी का कार्य चलता रहा। वहीं जिनका मईया योजना का पैसा नहीं आ रहा है, वे अपना आधार डिबिटी तथा जिनका पीएच राशन कार्ड में ई केवाइसी बाकी है वो अपना आकर करा रहे थे।
![]()













Leave a Reply