Advertisement

सात वर्ष बाद तेनुघाट को मिला रजिस्ट्रार

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित निबंधन कार्यालय में विभागीय रजिस्ट्रार का पदस्थापन में 7 वर्ष की लंबी दूरी तय करने के बाद आखिर विभागीय पदाधिकारी का पदस्थापन हो ही गया। सात वर्ष लग गए विभागीय रजिस्ट्रार को तेनुघाट आने में।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट निबंधन कार्यालय में तूलिका रानी ने 27 दिसंबर को रजिस्ट्रार के पद पर योगदान दिया। झारखंड सेवा आयोग सातवें बैच 2022 के प्रथम पदस्थापन उनकी है। उन्होंने कपिल कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमियां से प्रभार लिया।

कुमार को गोमियां प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावा तेनुघाट रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार 13 अप्रैल 2021 में दिया गया था। तब से अब तक वे इस पद पर पदस्थापित थे।

तेनुघाट रजिस्ट्रार के पद पर विभागीय पदस्थापन करने के लिए सरकार को सात वर्ष लग गया। इससे पूर्व विभागीय पदाधिकारी श्वेता कुमारी 26 जनवरी 2015 में अंतिम विभागीय पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थी।

उसके जाने के बाद से यह पद सिर्फ प्रभार पर ही चल रहा था। तूलिका रानी योगदान के मौके पर वरीय लिपिक अमोल दत्ता, ललित कुमार, पंकज कुमार, रितेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *