Advertisement

महिला मंडल के भजन कीर्तन से गुंज उठा तेनुघाट

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। माता रानी की जय घोष से गुंज उठा बोकारो जिला के हद में तेनुघाट, जब धनबाद के शक्ति मंदिर की महिला मंडल सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन और प्रवचन दिया गया।

इस अवसर पर तेनुघाट मे प्रसिद्ध कटरियार एवं रमा देवी के निवास पर महिला मंडल की शशि दीदी ने बताया कि माता की भक्ति से श्रद्धालुओं को एक सही रास्ता मिलता है। उन्होंने कहा कि जो सच्चे मन से मां की प्रार्थना करता है, उनके मन की सारी मुरादें पूरी होती है।

आज भी आमजन को जब भी किसी भी तरह की समस्या आती है, तो सबसे पहले भगवान को याद करते हैं। हम यह मान सकते हैं कि समस्या में अगर भगवान को याद करते हैं तो सुख में उन्हें जरूर याद करें। साथ ही साथ गरीबों की भी मदद करनी चाहिए, जिससे भगवान खुश होते हैं।

उन्होंने कहा कि अपने माता पिता और गुरु की जो सच्चे मन से सेवा करते हैं। भगवान उनकी भी सारी मनोकामना पूरी करते हैं।
महिला मंडल धनबाद की बबीता श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे पास सही और गलत करने के लिए बुद्धि है। उन्होंने कहा कि उनकी आत्मा को पहचानो। इसके बिना सब कुछ बेकार है।

संस्कार के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य में पांच प्रकार के संस्कार होते हैं। जिसमें बचपन का संस्कार मूल एवं सर्वोत्तम होता है। आदमी को अपने संस्कार बदलना और परिवर्तित करना मानव की अपनी शक्ति होती है। इसलिए मैं शब्द आत्मा के लिए हैं, शरीर के लिए नहीं। कथावाचिका श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी गरीब परिवार की बेटी की शादी का सारा खर्च हमारे समिति के द्वारा वहन किया जाता है।

इस अवसर पर चंपा शर्मा आदि ने भी उपस्थित भक्तों को माता के बारे में कई जानकारियां दी। मौके पर तेनुघाट पंचायत के पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा, सुनीता सिन्हा, पूनम सिन्हा, नंदा सिन्हा, सरिता सिन्हा, लवली सिंहा, रीना देवी, प्रियंका कटरियार, शालिनी सिन्हा, ममता कटरियार, सज्जू सुजीत, सोनू कुमार, पीयूष, आयुष सहित कई गणमान्य जनों ने महिला मंडल के सदस्यों के प्रवचनो का लाभ उठाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *