Advertisement

डैम का बढ़ते जलस्तर को लेकर खोला गया तेनुघाट डैम का दस गेट

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार वारिश की वजह से बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम का जल स्तर में अचानक वृद्धि देखा जा रहा है। डैम के जलस्तर में और वृद्धि होने के संभावना को देखते हुए 24 अगस्त को डैम का दो अंडर सूलीस और आठ रेडियल गेट कुल दस गेट खोला गया।

इस बारे में सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने बताया कि 53,510 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी डैम से डिस्चार्ज हो रहा है। बताया कि डैम में 854.75 फिट पानी हो गया था।
ज्ञात हो कि, पिछले लगभग दस दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के बाद बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम में बढ़ते जलस्तर को लेकर 24 अगस्त को आठ रेडियल गेट जिसमें दो अंडर स्लाइस गेट खोला गया।

बताते चलें कि क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण दामोदर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लगातार हो रहे बारिश के चलते तेनुघाट का आठ रेडियल गेट और दो अंडर स्लाइस गेट खोला गया है, ताकि तेनु बांध पर बढ़ रहे दबाब को कम किया जा सके। ज्ञात हो कि तेनु डैम खोले जाने के बाद दामोदर नदी में 53,510 क्यूसेक प्रति मीटर सेकेंड पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने अलर्ट जारी किया था। साथ ही बताया कि लगातार हो रहे बारिश के कारण डैम का जल स्तर में वृद्धि होने की सूचना के वजह से डैम का फाटक खोला गया। उन्होंने बताया कि पानी छोड़े जाने से पहले नदी किनारे औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधको सहित प्रशासनिक पदाधिकारी को सजग कर दिया गया था। साथ ही दामोदर नदी के किनारे रहने वाले रहिवासियों को सचेत कर दिया गया कि वे नदी तट पर नहीं जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *