ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव द्वारा इस ठंड के मौसम में रहिवासियों तथा राहगीरों को परेशानी में जूझते देखकर अलाव की व्यवस्था कराई गई है।
बताते चले कि बीते कई दिनों से तेनुघाट और आसपास के क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम होते ही कुहासा छा जाता है और सुबह सूर्य देव के दर्शन होना भी मुश्किल होता है। यह सब देखते हुए तेनुघाट मुखिया द्वारा परेशानीयों को दुर करने के उद्देश्य से अलाव की व्यवस्था कराई गई है। जिससे पंचायत क्षेत्र के रहिवासियों में काफी राहत नजर आई। इस अवसर पर मुखिया पति मुन्ना श्रीवास्तव, सोनू कुमार सहित अन्य ने सराहनीय सहयोग किया।
![]()













Leave a Reply