Advertisement

तेनुघाट मुखिया द्वारा जरूरतमंदो के बीच किया गया कंबल का वितरण

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव के सौजन्य से पंचायत क्षेत्र में ठंड के मौसम में लगभग 110 जरूरत मंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कंबल पाकर सभी जरूरतमंद काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे और दुआएं दे रहे थे। कंबल वितरण के अवसर पर मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में पिछले लगभग 10 दिनों से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। शीत लहरी चल रही है। रहिवासियों को ठंड के कारण सिहरन महसूस हो रही है। इन सब को देखते हुए कंबल वितरण का निर्णय लिया गया।

कंबल वितरण के अवसर पर जिप सदस्य माला देवी, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, उप मुखिया रीता देवी, समाजसेवी संतोष कुमार श्रीवास्तव, पंचायत सेविका रूपा कुमारी सहित दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *