Advertisement

रांची पहुंचे तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्यगण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। राज्य सरकार अधिवक्ताओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना का औपचारिक शुभारंभ 3 मई को झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में एक भव्य समारोह में किया गया है।

मालूम हो कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना का डिजिटल कार्ड रांची के खेलगांव में राज्य के अधिवक्ता को देंगे। इस योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट से अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि रांची के लिए रवाना हो गए। अधिवक्ताओं में इस पहल को लेकर उत्साह और आभार का माहौल है।

बताते चले कि स्वास्थ्य बीमा योजना झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति के अंतर्गत निबंधित अधिवक्ताओं को लाभान्वित करेगी। सरकार प्रत्येक अधिवक्ता के लिए 6000 रुपये का बीमा प्रीमियम वहन करेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने कुल 9 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

यह लाभ वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत प्रदान किया जाएगा। इस बारे में अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री राज्य के अधिवक्ता को सम्मान देने के लिए बुला रहे हैं। कहा कि पहली बार किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री ने अधिवक्ता के हित में कोई फैसला लिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *