ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। नववर्ष के आगमन के साथ बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डैम सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करने लगा है।
जंगल, पहाड़ो तथा विभिन्न मनोहरी दृश्य से भरापुरा लुभावने छटा बिखेरते तेनु डैम में नौका विहार का लुत्फ उठाते हुए सैलानी, आने वाले नए साल के स्वागत एवं पुराने साल को गुडबाय करने को लेकर बेकरार है। तेनु डैम में पिकनिक मनाने वालों का अभी से हीं तांता लगा है। सबसे ज्यादा नौका विहार के पास भीड़ भाड़ दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार तेनु डैम में वर्तमान में तीन हीं मोटर बोट है, जिसमे एक हाई स्पीड और दो सामान्य बोट है। दो बोट पर्यटन विभाग से प्राप्त हुआ है तथा एक बोट फिशरी विभाग से प्राप्त है। इसके अलावा दर्जनों निजी नाव भी डैम में उपलब्ध है। सैलानी यहां पहुंच कर नाव का आंनद उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां पर पहुंचने का डैम का अदभुत नजारा देख सैलानी स्वतः मोहित हो जाते हैं। मालूम हो कि तेनुघाट डैम एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का डैम है। जैसा कि जनप्रतिनिधि के द्वारा जानकारी मिला है कि बहुत ही जल्द तेनु डैम को पर्यटन स्थल घोषित किया जाएगा।
170 total views, 1 views today