Advertisement

तेनु-बोकारो नहर की मरम्मती कार्य दूसरे दिन की गति धीमी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र की लाईफलाइन राज्य की जल संसाधन विभाग की तेनु-बोकारो नहर की मरम्मती कार्य दूसरे दिन 9 दिसंबर को कार्य की गति धीमी देखी गई।

यूं तो उक्त नहर के 107 जर्जर स्थलों पर निर्माण कार्य संवेदकों के माध्यम से कराई जा रही है। इसकी लागत राशि लगभग तीन करोड़ की बताई गई है। आज तेनुघाट से बालीडीह स्थित ऐस पौंड तक कथित संवेदकों की टीम अपने मजदूरों से कहीं साफ सफाई, कहीं पेड़ो की कटाई, कहीं साइड में मिट्टी भराई आदि कार्य जारी था।

तेनुघाट बांध प्रमंडल के अधिकारी तथा बोकारो सेल के अधिकारियों की टीम जगह जगह कार्य का जायजा भी ले रहे थे। पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी दक्षिणी पंचायत के करणडीह के निकट नहर की मरम्मती की निगरानी गोमिया के विधायक सह सूबे के स्वच्छता एवं जल-संसाधन मंत्री योगेन्द्र प्रसाद के प्रतिनिधि मुकेश कुमार महतो भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ डटे रहे।उन्होंने बताया कि अपने अन्य साथियों के नाम आवंटित ठेका कार्य की निगरानी कर रहे थे। बता दे कि, नहर का पानी आगामी 14 तक बंद रहेगा और मरम्मती कार्य जारी रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *