Advertisement

पहलेजा धाम में कांवरिया यात्रियों के लिए बन रहा टेंट सिटी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित पहलेजा धाम में कांवर यात्रियों के लिए लाखों रुपए की लागत से टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है।

खास बात यह है कि इस टेंट सिटी में पांच सौ काँवरियो के बैठने और सोने की व्यवस्था है। इतना ही नहीं पेयजल, शौचालय एवं बिजली का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है।सोनपुर के ख्याति प्राप्त कारोबारी एवं समाजसेवी ज्ञानेन्द्र सिंह टुनटुन द्वारा इस टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है। टेंट सिटी निर्माण की प्रगति को देखने पहुंचे टुनटुन सिंह से 11 जुलाई को हुई मुलाकात में उन्होंने बताया कि यात्रियों के सुविधा के लिए उपरोक्त व्यवस्था की गई है। कहा कि 500 काँवरियो के बैठने और सोने की सुविधा है।शौचालय, बिजली, पानी की व्यवस्था है। पीने का पानी भी रहेगा। उन्होंने बताया कि टेंट सिटी में सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं।

पहाड़ी चक कांवरिया सेवा समिति द्वारा सेवा कार्य शुरू

जानकारी के अनुसार पहलेजा धाम – हरिहरनाथ निचली कांवरिया पथ पर पहाड़ी चक वार्ड नंबर 4
सामुदायिक भवन के निकट राजीव रंजन सिंह, संजीव सिंह, पंकज सिंह, नीरज सिंह, भारत सिंह, मुकेश कुमार सिंह सहित ग्रामीणों की टोली निरंतर कांवरियों की सेवा में लगे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *