ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांपी पंचायत के अम्बा टोला सरना हाट में बेरमो विधानसभा के 10 पंचायतों की बैठक की गई। बैठक में पिछरी उत्तरी एवं दक्षिणी, अंगवाली उत्तरी व् दक्षिणी, चलकरी उत्तरी व् दक्षिणी खेतको, चांपी, मायापुर तथा चांदो पंचायतो के झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता झामुमो पेटरवार प्रखंड सचिव श्रीराम हेब्रम व संचालन निलेश किस्कू द्वारा किया गया।
बताया जाता है कि उक्त बैठक का उद्देश्य पार्टी में संगठन की मजबूती, पेटरवार प्रखंड युवा इकाई का विस्तार, पार्टी संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना, महिलाओं को पार्टी कार्यकारिणी में शामिल करना, झामुमो पार्टी से विधायक प्रतिनिधि नियुक्त को लेकर जोर आदि मुद्दे शामिल थे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए झामुमो पेटरवार प्रखंड सचिव श्रीराम हेब्रम ने कहा कि जब विधायक का चुनाव संयुक्त समर्थन से लड़ा गया और संयुक्त रूप से विधायक की जीत हुई तो उनकी पार्टी का हक है कि झामुमो से एक विधायक प्रतिनिधि घोषित की जाए। साथ हीं करम पर्व महोत्सव जारंगडीह के सरना स्थल में मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष फेनीराम सोरेन, मायापुर मुखिया नाम किशोर मांझी, चांपी मुखिया पति सीताराम मुर्मू, विश्वनाथ मुर्मू, बबलू करमाली, संतोष करमाली, लखीराम वास्के, जीतराम टुडू, राम कुवर मांझी, शंकर मुर्मू, अनिल कुमार मुर्मू, राजेश्वर रजक, शिवनारायण सोरेन, बीरेंद्र टुडू, बाबूलाल हांसदा, महेश्वर मांझी आदि झामुमो समर्थक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply