Advertisement

गिरिडीह से रांची जा रहे शिवशक्ति बस हादसाग्रस्त, दस की मौत

हज़ारीबाग़ के सिवाने नदी पर अनियंत्रित होकर बस पुल से 30 फीट नीचे नदी में गिरी

बस में सभी सिख समुदाय के लोग गिरिडीह से रांची के रातू रोड स्थित गुरुद्वारा धार्मिक कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे

प्रहरी संवाददाता/हजारीबाग (झारखंड)। हजारीबाग जिला के हद में टाटीझरिया स्थित सेवाने नदी पुल में 17 सितंबर को एक बस अनियंत्रित होकर पुल से 30 फीट नीचे नदी में गिर गई। हादसे में दस लोगों के मौत की खबर है। वहीं दर्जनों भर घायल यात्रियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। बस में 52 लोग सवार थे। हादसे में 22 से अधिक लोग घायल हैं। मृतक और घायल गिरिडीह के बताए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि शिवशक्ति एसी बस में सवार सभी सिख समुदाय के लोग गिरिडीह से रांची के रातू रोड स्थिति गुरुद्वारा में आयोजित धार्मिक कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान हजारीबाग में सिवाने नदी पर हादसा हो गया।

नदी में पानी कम था। शव बस में फंस गए थे। काफी मशक्कत के बाद गैस कटर से बस की बॉडी काटकर शवों को निकाला गया। चालक और एक बच्चे की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। दोनों को रिम्स रेफर किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *