प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। उप विकास आयुक्त (Deputy Devlopment Commissioner) बोकारो के पत्र के आलोक में पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में 8 जुलाई को राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में हूई। कार्यक्रम में सूचीबद्ध 13 लोगों को राजमिस्त्री से संबंधित उपकरण, सुरक्षा व कार्यों के बारे में जानकारियां दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्य पूर्ण होने के पश्चात चिन्हित सभी 13 लोगो को राजमिस्त्री से संबंधित विषयों पर प्रेक्टिकल के तहत प्रमाण-पत्र व प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रखंड समन्वयक विजय प्रसाद, प्रशिक्षक मनोज तुरी व गणेश रजवार ने चिन्हित उपस्थित राज मिस्त्रियों को कार्यों के बारे में बारीकी से जानकारी दी।
मौके पर पंसस बोबी देवी, उप मुखिया रियाज अहमद, गौतम पाल, शिवकुमार चटर्जी आदि वार्ड सदस्यों सहित अमित मिश्रा, जुगल रजवार, राजेंद्र रविदास, मुन्ना राम, मनोज रविदास, नरेश कमार, संतोष कपरदार, अशोक राम, अजय रविदास, रविंद्र रविदास, राजेंद्र, हरिलाल महतो आदि उपस्थित थे।
चांपी के पूर्व मुखिया के यहां विवाह-प्रीतिभोज में पहुंचे गोमिया के पूर्व विधायक
एक अन्य जानकारी के अनुसार 8 जुलाई को गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद (MLA Yogendra Prasad) पेटरवार प्रखंड के हद में ग्राम चाँपी में पूर्व मुखिया श्रीराम हेम्ब्रम के यहां लड़के के विवाह सह प्रीतिभोज में शामिल हुए। यहां उन्होंने वर-वधु को सुखमय दांपत्य जीवन जीने का आशीर्वचन दिए। उनके साथ इस अवसर पर अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे।
253 total views, 1 views today