Advertisement

अग्नि प्रवेश के साथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व् रूद्र नारायण धार्मिक अनुष्ठान शुरू

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो-डुमरी पथ न्यु ढाको ढोरी एक्सभेसन अमलो चेक पोस्ट के समीप नवनिर्मित मंदिर में श्रीश्री शिव परिवार, दुर्गा माँ, माँ मनसा एवं रामभक्त हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 3 मार्च को वेदी पूजन, अनाधिवास, रूद्र अष्टाध्याय पाठ के साथ यज्ञ कुंड में अग्नि प्रवेश के साथ परिक्रमा शुरू किया गया।

इस अवसर पर यहां अग्नि प्रवेश के साथ-साथ रामायण पाठ भी आरम्भ किया गया। मौके पर पुजारी विष्णु पंडित एवं बतौर सहयोगी नंदकिशोर पांडेय, अशोक मिश्र, राजकुमार मिश्र, विकास पांडेय, विशाल पांडेय, विनीत तिवारी, ऋषि मिश्र द्वारा पूरे विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया जा रहा है। जिसमें मुख्य यजमान मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष मदन कुमार सिंह, सचिव गणेश निषाद व उप सचिव विवेक चौहान एवं उनकी पत्नी शामिल है।

बताया जाता है कि चार मार्च को वेदी पूजन, जलाधिवास, रूद्र अष्टाध्याय पाठ एवं रामायण पाठ, पांच मार्च को वेदी पूजन, नगर भ्रमण एवं सुबह 11 बजे से 24 घंटे का अखण्ड हरि कीर्तन प्रारंभ किया जाना है। साथ हीं पुष्पाधिवास, रूद्र अष्टाध्यायी पाठ एवं रामायण पाठ होगा। वहीं आगामी 6 मार्च को वेदी पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा, रूद्र अभिषेक, रूद्र अष्टाध्याय पाठ, अखण्ड हरि कित्तन पूर्णाहुति, यज्ञ पूर्णाहुति संध्या आरती, हवन एवं भंडारा का कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के संरक्षक सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष एएडिओसीएम (अमलो) पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, सह सचिव सूरज निषाद, शिवनंदन चौहान, राजकुमार चौहान, संतोष सिंह, मानिक दिगार, छोटन कुमार, मानिक रविदास, दिलीप कुमार आदि गणमान्य लगे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *