Advertisement

माघी काली पूजा को लेकर मंदिर कमेटी की बैठक संपन्न

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। माघी काली पूजा को लेकर गोमियां मोड़ मंदिर परिसर में काली पूजा कमेटी की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज मुख्य रूप से मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां मोड़ काली मंदिर में संचालन समिति की बैठक 8 जनवरी की संध्या आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद स्वर्णकार उर्फ मुखियाजी ने की। इस बैठक में पूजा विधिवत रूप से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूजा को भली-भांति संपन्न कराने का निर्णय लिया।

बैठक में आने वाले दिनों में मंदिर को और भव्य रुप देने पर विचार विमर्श किया गया। आगामी माघी काली पूजा में मंदिर कमेटी के कई सदस्यों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। कमेटी के सदस्यों ने आगामी 20 जनवरी को होने वाली काली पूजा में क्षेत्र के रहिवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपना बहुमूल्य योगदान दें और पुण्य के भागी बने।

मौके पर प्रदीप रवानी, प्रभु स्वर्णकार, आदित्य पांडेय, बबली स्वर्णकार, विपिन नायक, किशोर साव, राजेंद्र रजक, बसंत जयसवाल, रंजीत कुमार, सुनील चौधरी, ओम प्रकाश अग्रवाल, धनेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *