Advertisement

तेली साहू वैश्य समाज को हल्के में न ले सरयू राय-महेश महतो

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड राज्य तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बाघमारा विधायक ढुलू महतो से मिलकर बधाई और संभावित जीत की शुभकामनाए दी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी झारखंड व केंद्रिय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महतो ने कहा कि झारखंड में तेली साहू समाज की आबादी 50 लाख है। झारखंड के इतिहास में पहली बार किसी तेली साहू समाज को धनबाद लोकसभा सीट का टिकट मिला है, जिससे पूरे झारखंड के तेली साहू समाज मे उत्साह का माहौल है।
महतो ने कहा कि जमशेदपुर विधायक सरयू राय हमेशा से वैश्य साहू समाज को गाली देने का काम करते है, चाहे वह विधायक व् मंत्री बन्ना गुप्ता हो या झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास।

महतो ने कहा कि सरयू राय को झारखंड में राजनीति करना भुला देंगे। एक बार तो कामयाब हो गए जमशेदपुर पूर्वी सीट पर अगर ऐसा दुबारा करते है तो तेली समाज अब चुप नही बैठेगा। वोट हमारा राज तुम्हारा नही चलेगा।

महतो ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नैतिकता के आधार पर सरयू राय को बक्सर बिहार से चुनाव लड़ना चाहिए न कि झारखंड में। झारखंड के रहिवासी अब जाग रहे है। मूलवासी अब आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। हम सभी तेली साहू वैश्य गोलबंद हो रहे है।

इस अवसर पर झारखंड तैलिक साहू सभा के प्रदेश महासचिव मदन कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीट जीतेगी और पीएम मोदी की गारंटी,अबकी बार 400 पार का नारा को बुलंद करेगी।

इस अवसर पर युवा महासचिव राजकिशोर साहू के साथ साथ धनबाद जिला संगठन व प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी उपस्थित थे, जिसमें विजय गोराई, अजय नायक, बोकारो जिलाध्यक्ष काशी साव, नीरज कुमार, राजकुमार महतो, अमित कुमार, कैला साहू, अभिषेक कुमार, नवीन साहू, कुमार रौशन, राजीव कुमार, मनीष कुमार व समाज के गणमान्य शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *