Advertisement

सेवाओं की गुणवत्ता विषय पर टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। ट्राई भारत सरकार के सौजन्य से महिला कल्याण समिति ढोरी बोकारो द्वारा पीएम उत्क्रमित उच्च विद्यालय केरू बाजार, प्रखंड ब्यौरिजोरे में टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत टेलीकॉम सेवाओं की गुणवत्ता विषय पर सैकड़ों छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को टेलीकॉम सेवाओं की गुणवत्ता और साइबर अपराधियों से बचने के विभिन्न उपायों को बताया गया। विद्यालय के प्राचार्य अग्नेश मरांडी ने कहा कि साइबर अपराधी हमारी सोच से कही आगे की सोचकर आम से लेकर खास तक को अपना शिकार बनाते हैं। यह बहुत ही गंभीर विषय है। सीएजी मेम्बर ट्राई, भारत सरकार डॉ श्याम कुंवर भारती ने बताया कि कभी भी ऑनलाइन केवाईसी नहीं दे, किसी अंजान को अपना पासवर्ड और पिन नंबर न दे।

फोन पर किसी भी तरह की पुलिस, सीबीआई या इनकम टैक्स ऑफिसर के नाम से फोन आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करे। उन्होंने कहा कि टावर फ्रॉड से बचे। कोई भी अंजान ऐप लोड न करे। बैंक से संबंधित फोन आने पर तुरंत अपने बैंक में जाकर संपर्क करे। सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरते, निजी जानकारियां साझा न करे। मोबाइल या सीम चोरी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें अन्यथा आपके मोबाइल का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन देन लेन में भी सतर्कता बरते। विशेष जानकारी के साइबर अपराध शाखा से संपर्क करे।
मुख्य अतिथि प्राचार्य अग्नेश बेसरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यकम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बाल सुरक्षा गृह गोड्डा के निदेशक फटीक चंद्र मैथी, शिक्षक प्रधान बेसरा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महासचिव मकस सह सीएजी मेंबर ट्राई झारखंड रीजन भारत सरकार डॉ श्याम कुंवर भारती, कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीता कुमारी, गायत्री किस्कू, शिक्षक टेरेसा टुडू, केशव कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *