Advertisement

तेजस्विनी परियोजना अवधि विस्तार को लेकर पूर्व विधायक से मिले तेजस्विनी कर्मी

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। किशोरी महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर राज्य के 17 जिलों में कार्य कर रही तेजस्विनी परियोजना की अवधी विस्तार को लेकर 20 अप्रैल को बोकारो जिले के गोमिया, पेटरवार एवं कसमार प्रखंड के तेजस्विनी परियोजना के कर्मियों ने राज्य समन्वय समिति सदस्य दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो से मुलाकात की।

पूर्व विधायक योगेंद्र से भेंट के दौरान तेजस्विनी कार्यकर्ताओं ने कहा की किशोरी, युवतियों, महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर कई प्रकार के कार्य किए जा रहे थे।

कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण भी दिया जा रहा था, ताकि किशोरियां आत्मनिर्भर बन सके। वही ड्रॉपआउट किशोरियों को भी शिक्षित किया जा रहा था। परियोजना के बंद होने से किशोरियों का विकास तो रुकेगा ही, राज्य के 8-10 हजार कर्मी भी बेरोजगार हो जाएंगे। उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो जाएगी।

उन्होंने पूर्व विधायक सह दर्जा प्राप्त मंत्री से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए तेजस्विनी परियोजना की अवधि विस्तार करने की मांग की।‌ दर्जा प्राप्त मंत्री ने कहा कि तेजस्विनी परियोजना के कर्मियों की मांग के आधार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष बातों को रखा जाएगा और अवधि विस्तार कराने की मांग की जाएगी।

इस दौरान क्लस्टर कोर्डिनेटर, युथ फेसिलिटेटर, पीयर लीडर, पेटरवार प्रखंड से गुंजन कुमारी, काजोल कुमारी, मीना कुमारी, सरिता कुमारी, शमा प्रवीण, कल्पना कुमारी, माधुरी कुमारी, कसमार प्रखंड से सरिता कुमारी, बर्षा कुमारी, रजनी, सरोज, रीना, सुलेखा, गोमियां प्रखंड से रेणुका कुमारी, कंचन कुमारी, राधा कुमारी, सुनीता कुमारी, किरण कुमारी, लक्षमी कुमारी, जयंती कुमारी, वीणा कुमारी, रीना कुमारी, पुष्पा कुमारी आदि मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *