महुआ में भाई तेज प्रताप के खिलाफ मुकेश रोशन को जनता से की जिताने की अपील
गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान आगामी 6 नवंबर को वैशाली जिले के सभी आठों विधानसभा क्षेत्र में होगा।
महागठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने 2 नवंबर को वैशाली जिला के हद में महनार, महुआ, लालगंज और वैशाली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे अपने राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी के समर्थन में महती सभा की और जनता से राजद के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।
जानकारी के अनुसार वैशाली जिला के हद में लालगंज विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला के पक्ष में राजद की ओर से एक बड़ी सभा लालगंज के कॉमर्स कॉलेज मैदान में आयोजित की गई, जिसमें 50000 से अधिक की भीड़ देखी गई। लालगंज विधानसभा के अधिकांश मुखिया और जनप्रतिनिधि तेजस्वी के इस सभा में मौजूद रहे। मुखिया संघ के अध्यक्ष गणेश प्रसाद राय ने मंच से तेजस्वी यादव का स्वागत किया। लालगंज में आयोजित इस सभा को राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने भी संबोधित किया।
लालगंज की प्रत्याशी शिवानी शुक्ला ने मंच से इस चुनाव में युवा तेजस्वी यादव की सरकार बनाने में सहयोग देने के लिए आम जनता से अपील की। तेजस्वी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की एक नए बिहार के निर्माण के लिए आप सभी महागठबंधन की उम्मीदवार को अपना वोट दीजिए। कहा कि नई सरकार जो आएगी आपकी वह बिहार से पलायन और बेरोजगारी की समस्या को खत्म कर देगी। राज्य के हर परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाएगी।

तेजस्वी ने उपस्थित समुदाय से स्थानीय प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को भारी मतों से विजयी बनाने की भी अपील की।
तेजस्वी महुआ विधानसभा क्षेत्र से खड़े महागठबंधन के प्रत्याशी मुकेश रोशन जो वर्तमान में विधायक भी हैं के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए महुआ में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। तेजस्वी ने कहा कि राजनीति में परिवार से पहले और ज्यादा पार्टी का महत्व होता है।
विदित हो कि यहां से तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी महुआ विधानसभा से अपने जनशक्ति जनता दल के सुप्रीम की हैसियत से चुनाव लड़ रहे हैं और तेज प्रताप ने चुनौती दे रखी है कि यदि तेजस्वी यादव अपने प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में महुआ आते हैं तो वह भी अपने प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में राघोपुर क्षेत्र जाएंगे। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से तेजस्वी के खिलाफ तेज प्रताप के जनशक्ति दल की ओर से प्रेम यादव उम्मीदवार हैं जो पहले राजद में ही थे। अब देखना है कि तेज प्रताप तेजस्वी के क्षेत्र में उनके खिलाफ प्रचार में जाते हैं या नहीं।
![]()













Leave a Reply