Advertisement

मजदूरों के अधिकार के लिए लड़ाई होगा तेज-प्रभात रंजन

भाकपा माले ने ताजपुर में मनाया मजदूर दिवस

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के मुर्गियाचक स्थित दलित-अक्लियत बस्ती में भाकपा माले द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर तमाम शहीद साथियों की याद में झंडोतोलन कर शहीद वेदी पर पुष्पांजलि किया गया। इस दौरान सभा का आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए माले नेता प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में महंगाई, बेरोजगारी, मजदूरों की योजनाओं में हकमारी से मजदूरों की स्थिति बद से बदतर है। उन्होंने कहा कि दुनिया को दिशा देने वाले मजदूर बेबसी भरी जिंदगी जीने को मजबूर है।

गुप्ता ने मनरेगा में 200 दिन काम, 600 रूपये दैनिक मजदूरी, 200 यूनिट बिजली फ्री, साथ ही साथ भूमिहीनों को वास भूमि, बसे को पर्चा एवं तमाम कल्याणकारी योजनाओं से गरीब-मजदूर को जोड़कर उनकी स्थिति सुधारने की मांग की।

सभा की अध्यक्षता खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने किया तथा सभा को मो. आबिद, मो. ररीफ, मो. कादिर, मो. फिरोज, हसीना खातून, रवीना खातून, शकीला खातून, रुकसाना खातून, नीलम देवी, मंजू देवी, मुंशीलाल राय आदि ने संबोधित किया।

मौके पर मुर्गियां चौक से लेकर बहादुरनगर तक सैकड़ों पुश्तैनी बसे दलित-गरीब और अकलियत परिवारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उजारने का बार-बार नोटिस देने का विरोध करते हुए शासन और प्रशासन से बगैर पुनर्वास की व्यवस्था किये उजारने की कोशिश को अमानवीय घटना बताया गया। इसका विरोध जारी रखने की घोषणा की गयी। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *