Advertisement

टांगटोना पंचायत भवन में किशोरी पियर्स लीडर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत भवन में 8 अप्रैल को पियर्स लीडर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी के समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने कहा कि संस्था द्वारा प्रखंड के टांगटोना, खैराचातर, बगदा तथा दुर्गापुर पंचायतों में किशोरियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनके साथ होने वाले हिंसा को समाप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज टांगटोना पंचायत में संचालित सभी किशोरी क्लब की पियर्स लीडर्स को नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा आपसी शेयरिंग के माध्यम से सरकारी योजना तक पहुंच बनाने की जानकारी दी गई। साथ हीं किशोरी तथा युवा महिलाओं के बीच होने वाली विभिन्न प्रकार की हिंसाओं को रोकने के लिए समन्वय बना कर कार्य करने पर बल दिया गया।

सहयोगिनी की एनिमेटर रेखा देवी ने कहा कि क्षेत्र के किशोरियों के बीच लगातार बैठक का आयोजन किया जा रहा है, तथा उनके बीच होने वाली समस्या तथा दिक्कतों का समाधान करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बाल विवाह, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ जैसी समस्याओं का समाधान के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। जिसमें स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, धर्मगुरु, सामाजिक नेता, आंगनबाड़ी सेविका आदि की मदद ली जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *