फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन द्वारा हरितालिका तीज के अवसर पर तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। फाउंडेशन द्वारा बिहार की राजधानी पटना के कुरथौल राजपूताना स्थित फुलझड़ी गार्डन में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार तीज महोत्सव में अतिथि मिसेज बिहार ज्योति दास, रूपाली दासगुप्ता, राकेश कुमार, आनंद सिन्हा, सुप्रिया सिन्हा, विक्की कुमारी, प्रवीण कुमार बादल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
तीज महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथों मे मेहंदी लगायी और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ नम्रता आनंद ने कहा कि तीज को महिलाओं का त्योहार कहा जाता है।
यह विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है, जो अपने पतियों की भलाई और दीर्घायु तथा सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। उन्होंने कहा कि चारों ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। इस अवसर पर महिलाएं झूला झूलती हैं, लोक गीत गाती हैं और आनन्द मनाती हैं।
तीज के त्यौहार को हरितालिका तीज या कजली तीज भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव भगवान शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन पार्वती को शिव पति के रूप में प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि तीज के त्यौहार को हिंदू महिलाएं बहुत ही पारंपरिक और धूमधाम के साथ मनाती हैं।
तीज त्यौहार में लड़कियां और महिलाएं व्रत रखती हैं तथा सोलह श्रृंगार करती हैं। तीज पर्व पर महिलाएं अपने पति तथा परिवार के मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। तीज महोत्सव के अवसर पर यहां मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें खुशबू कुमरी विजेता बनी, जबकि नेहा कुमारी दूसरे तथा पुष्पा कुमारी तीसरे नंबर पर रही। सभी अतिथियों को डिजाइन एंड डिजायर की ओर से आकर्षक उपहार दिये गये।
इस अवसर पर डॉ नम्रता ने सभी महिलाओं को चूड़ी, बिदी, मेहंदी समेत अन्य श्रंगार की सामग्री भेंट की। इस दौरान गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। राकेश कुमार, रूपाली दास टुंपा, आनंद सिन्हा, सुप्रिया सिन्हा ने अपनी गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर संस्कार शाला में सिलाई प्रशिक्षित महिला और युवतियों को सर्टिफिकेट दिये गये।
मौके पर नेहा परवीन, रंजीता ठाकुर, रीना देवी, लवली कुमारी, अंजली, पल्ल्वी, डिंपल, सुमन, काजल, अनीता, बबीता समेत संस्कारशाला के कई बच्चे भी उपस्थित थे।
161 total views, 1 views today