संचालित बोर्ड की परीक्षा पर उक्त आदेश लागू नहीं-जिला प्रशासन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पुरे उत्तर बिहार सहित सारण जिला में ठंड और शीतलहर का प्रकोप को देखते हुए सारण के जिला दंडाधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिले के सभी सरकारी व् निजी विद्यालयों में आगामी 21 दिसंबर तक पठन-पाठन स्थगित रखने का निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल सहित जिले के तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर 10वीं कक्षा तक की कक्षाओं का पठन -पाठन गतिविधि पर आगामी 21 दिसंबर तक प्रतिबंध लगा दिया है। बीते 18 दिसंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि 10वीं से ऊपर की कक्षाएं 10 बजे दिन से 4 बजे अपराह्न के बीच संचालित होंगी। जिला दंडाधिकारी श्रीवास्तव ने अपने आदेश में कहा है कि मुझे ऐसा प्रतीत कराया गया है कि जिले में व्याप्त शीत लहर और विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान के कारण बच्चों का स्वास्थ्य और जीवन खतरे में है।
इसको देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 10 तक की शैक्षणिक गतिविधियां (आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) आगामी 21 दिसंबर तक स्थगित की जाती हैं। इसके अलावा जिन विद्यालयों में मिशन दक्ष और बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियां चल रही हैं, वहां इस आदेश से छूट दी गई है। कहा गया कि परीक्षाएं चलती रहेंगी।
इसके अलावा कक्षा 10 से आगे की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे के बीच उचित सावधानियों के साथ जारी रहेंगी।आंगनबाड़ी केंद्र दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच ही बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के लिए खुले रहेंगे। सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे उपरोक्त आदेश के अनुसार कक्षाएं संचालित करें।
![]()













Leave a Reply