Advertisement

सिटी पार्क में शिक्षक संघ की बैठक संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला शिक्षक संघ की एक बैठक 2 अप्रैल को सिटी पार्क में आयोजित किया गया। अध्यक्षता बोकारो जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की।

बैठक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित काव्य रचना प्रतियोगिता में चयनित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार पाने वालों में पीएमश्री एस एस +2 उच्च विद्यालय कसमार की शिक्षिका सुमन कुमारी, राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा की शिक्षिका प्रियंका कुमारी, पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय दुग्दा की शिक्षिका श्वेता कुमारी उपाध्याय एवं श्रमिक +2 उच्च विद्यालय तुपकाडीह की शिक्षिका राखी बरनवाल शामिल थीं।

कार्यक्रम के संचालक जिला सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने सभी महिला शिक्षिकाओं के प्रति प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु आभार प्रकट किया एवं नारी शक्ति के शिक्षा एवं समाज हित में महत्ता पर प्रकाश डाला। सम्मानित शिक्षिकाओं ने नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए जिला कार्यकारिणी समिति के प्रति आभार व्यक्त किया एवं पूरे बोकारो जिले में और उत्साह से शिक्षा का अलख जलाए रखने का वचन दिया।

मौके पर जिला कार्यकारिणी समिति के नए सदस्य के रूप में उपाध्यक्ष लालचंद रजक का आधिकारिक रूप से स्वागत किया गया। रजक ने जिला कार्यकारिणी समिति को अपने तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का भरोसा दिया। अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने उम्मीद जताई की लालचंद रजक के पदाधिकारी बनने के बाद उनके बहुमूल्य अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव डॉ शक्ति पद महतो ने लालचंद रजक का स्वागत करते हुए सभी सदस्यों से संगठित होकर कार्य करने एवं संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजदेव साहू, संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, संयुक्त सचिव राजेश कुमार विश्वकर्मा, उप संगठन मंत्री मुकेश कुमार यादव, वरीय सदस्य कपिल देव ठाकुर एवं अशोक कुमार महतो ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *