प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो के हरिजन आदिवासी उच्च विद्यालय में 5 सितंबर को देश के महान शिक्षाविद सर्व पल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के साथ साथ शिक्षकों ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां दिनू राम मांझी, रूपेश कुमार पांडेय, राधा गोविंद महतो, हीरालाल महतो, जेबा नाज, समीर अली, आदेशपाल गोपी साव, रानी कुमारी, सचिव गौरी नाथ नायक, शिक्षाविद सदस्य उमेश कुमार जयसवाल, प्राचार्य डॉ जीत लाल महतो आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर डॉ सर्व पल्ली राधाकृष्णन के जीवन वृतांत को छात्रों के साथ शिक्षकों, शिक्षा विद उमेश कुमार जयसवाल और डॉ जीत लाल महतो द्वारा बातों को रखा गया।
![]()













Leave a Reply