Advertisement

भद्राशाही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस का आयोजन

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओड़िशा)। क्योझर जिला के हद में भद्राशाही ग्राम पंचायत के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य के देखरेख में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य बिम्बाधर महंता, स्कूल शिक्षा समिति के अध्यक्ष नरोत्तम नायक, उपाध्यक्ष अनाम पात्रा, सचिव भागवत पोलाई, कोषाध्यक्ष नबो कुमार महंता, नर्भेराम पावर और स्टील प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से उप सभापति सदानंद राणा तथा अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर उप सभापति सदानंद राणा ने गुरु की महिमा के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गुरु को हमारे धर्म ग्रंथों में भगवान् से भी उपर बताया गया है। राणा ने शिक्षण से संबंधित सभी सह कर्मियों को पुष्प गुच्छ और मिठाई के डब्बे के साथ स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *