प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में 5 सितंबर को छात्र,छात्राओं ने शिक्षक दिवस मनाया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिशु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य सहित आचार्य, आचार्याओ को कलम उपहार देकर सम्मानित किया और उनसे सर्वोच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आशीर्वाद लिए।
मौके पर प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो, आचार्य सजल कुमार मैती, राम कपरदार, मास्टर इम्तियाज, बंधन मरांडी, शिक्षिकाओं में कुसुमलता जायसवाल, तिलोचना देवी, संगीता कुमारी, नंदिनी, शिला, विद्या, सपना, निरंजन कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply