Advertisement

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारहमसीया में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक का जन्मदिन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बारहमसीया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 23 दिसंबर को विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षक राजकुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में केक काटकर शिक्षक व् शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने जन्मोत्सव को यादगार बना दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल महतो, प्रखंड के बीपीओ स्वपन दास, अध्यापक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार नायक, कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित सागर, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, संयोजिका कमला देवी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने शिक्षक राजकुमार को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बीपीओ स्वपन दास ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। शिक्षक राजकुमार अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा समर्पित रहे हैं और बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनका योगदान सराहनीय रहा है। अध्यापक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार नायक ने कहा कि शिक्षक राजकुमार अनुशासन, परिश्रम और विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण हैं। ऐसे शिक्षकों का सम्मान पूरे शिक्षा परिवार के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *