रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार संस्थान में तरंग-50 प्लस वार्षिकोत्सव के अवसर पर 25 वर्षों तक सतत एवं निष्ठापूर्वक सेवा प्रदान करने वाले शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसएल बोकारो के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन ने 50 शिक्षक एवं कर्मचारियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मशहूर फिल्म एवं रंगमंच अभिनेता तथा डीएवी सेक्टर चार के पूर्व छात्र इमरान जाहिद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस.के. मिश्रा ने कहा कि लंबे समय तक विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार एवं अनुशासन से मार्गदर्शन देने वाले शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालय की रीढ़ हैं।
सम्मानित शिक्षकों में केशवरी सुलताना, सविता सिंह, शिव कुमार मिश्रा सहित अन्य नाम शामिल हैं, जबकि कर्मचारियों में संजय कुमार सिंह, दीपक कुमार, अजय कुमार सिंह समेत कई कर्मियों को सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply