Advertisement

कार्मेल स्कूल में मोली धागा पहनने पर शिक्षक ने की छात्र की पिटाई

विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल हिंदी मीडियम में एक 9वी कक्षा के छात्र करन कुमार के साथ शिक्षक द्वारा कलाई में मौली धागा बांधने के कारण मारपीट की गयी। इस दौरान शिक्षक द्वारा मौली धागा को कैंची से काट दिया गया। पीड़ित छात्र खेतकाे गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना बीते 18 जुलाई की बताई जा रहीं हैं।

घटना की सूचना पीड़ित छात्र ने अपने परिजनों को दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद छात्र के परिवार वालों के साथ 19 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता विद्यालय पहुंच कर हंगामा किया। विहिप व् बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को हिंदू विरोधी बताते हुए आरोपी शिक्षक अमित कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

मौके पर उपस्थित विहिप के धनबाद जोन विभाग मंत्री विनय कुमार ने बताया कि कार्मेल स्कूल प्रबंधन हिंदुओ के संस्कृति एवं सभ्यता के खिलाफ काम कर रही है। सिर्फ कलाई में मौली धागा पहनने के कारण छात्र की पिटाई कर दी गई एवं जबरन मौली धाग भी कैची से काट कर जमीन में फेंक दिया गया।

वंही बजरंग दल एवं विहिप के कार्यकर्ताओं की वार्ता विद्यालय की प्राचार्या जॉयस कुल्लू से साथ हुई, जिसमें प्राचार्या ने आरोपी शिक्षक से पूछताछ के लिए एक दिन का समय मांगा। उसके बाद ही कुछ निर्णय लेने की बात उपस्थित जनों से कही।

इस संबंध में विहिप नेता बिनय कुमार ने कहा कि 20 जुलाई तक अगर विद्यालय प्रबंधन आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाई नहीं करती है तो आंदोलन तेज किया जागेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य वरीय नेताओं व अधिकारियों को दे दी गई है। इस अवसर पर विहिप नेता दीपक वर्मा, सौरभ सिंह, सूरज कुमार ठाकुर, विकास कुमार, सोमनाथ नायक सहित बीहीप व बजरंग दल के दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *