Advertisement

सांसद के साथ शिक्षक मोर्चा प्रतिनिधियों ने कोयला मंत्री को सौंपा ज्ञापन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बीते दिनों गिरिडीह सांसद से एक भेंट के बाद सांसद के आह्वान पर कोयला खदान शिक्षक मोर्चा प्रतिनिधिमंडल देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे। नेतृत्व मोर्चा के सीसीएल अध्यक्ष प्यारेलाल यादव कर रहे थे।

उक्त जानकारी देते हुए कोयला खदान शिक्षक मोर्चा केंद्रीय उपाध्यक्ष राम अयोध्या सिंह ने बताया कि कोयला खदान शिक्षक मोर्च के सीसीएल अध्यक्ष प्यारे लाल यादव, के. के. सिंह व् अन्य शिक्षको के साथ 6 अगस्त को गिरिडीह सांसद के साथ केन्द्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी से वार्ता कर शिक्षकों की समस्यायों एसएस संबंधित ज्ञापन सौंपा, साथ हीं समस्या समाधान का आग्रह किया।

शिक्षक मोर्चा के सीसीएल अध्यक्ष प्यारे लाल यादव ने दूरभाष पर देते हुए बताया कि केंद्रीय कोयला मंत्री को सौंपे गये ज्ञापन में सीसीएल अनुदानित विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दुर करने, किए गये यूनिट कटौती को पुनः बहाल करने, शिक्षकों की सेवानिवृति उम्र सीमा ईसीएल के तर्ज पर 65 वर्ष करने, नये शिक्षकों का यूनिट जोड़ने, शिक्षकों को मानदेय बढ़ाने अथवा मानदेय के बदले वेतन देने आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *