सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में सांरडा वन क्षेत्र स्थित सेल गुवा प्रबंधन द्वारा संचालित दयानंद एंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल गुवा में बेहतर से बेहतर शिक्षण व्यवस्था के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास किया जा रहा। उत्कृष्ट शिक्षा के तहत विद्यालय में कक्षा एलकेजी से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई निरंतर जारी है।
विद्यालय के बढ़ते चरण के तहत विज्ञान संकाय के बच्चों का नामांकन की प्रक्रिया कक्षा एकादश विज्ञान संकाय में इस सत्र में भी की गई। सेल गुवा प्रबंधन द्वारा सुविधाओं के विस्तार के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर के अतिरिक्त अविलंब विद्यालय परिसर के अंदर 4 कमरों का निर्माण कार्य सेल गुवा प्रबंधन द्वारा प्रारंभ की जाएगी।
उक्त तथ्यों को बताते हुए 13 सितंबर को सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपीन कुमार गिरि ने बताया कि डीएवी गुवा में 4 कमरों के निर्माण हेतु निविदा निकाली जा चुकी है।जिसके निर्माण की स्वीकृति सेल मुख्यालय बोकारो द्वारा मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के रंग – रोगन का कार्य अविलंब प्रारंभ किया जाएगा।
गिरी ने कहा कि बच्चों के बेहतर शिक्षण की व्यवस्था एवं अनुशासन के प्रति विद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में विद्यालय निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। विद्यालय का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम विद्यालय की अच्छी पहचान बच्चों के माध्यम से बना रहा है। शिक्षा के विकास को लेकर दयानंद एंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार का प्रयास निरंतर ज़ारी है।
ज्ञात हो कि, इस विद्यालय के विकास के लिए निरंतर समर्पित सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी (General Manager Vipin Kumar Giri) के द्वारा विद्यालय के अध्ययनरत बच्चों के उत्तरोत्तर विकास हेतु हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिक्षा प्रेमी मुख्य महाप्रबंधक गिरी का मानना है कि बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा अच्छे शिक्षकों के माध्यम से ही दी जा सकती हैं।
अपने अनुभव दूरदर्शिता के आधार पर उन्होंने कहा कि टीचर आर द सोसाइटी बिल्डर ऑफ़ आवर कंट्री। (शिक्षकों के द्वारा समाज का निर्माण किया जाता है।) देश एवं बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका है। आने वाले समय में बच्चों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए उन्होंने विद्यालय को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
![]()












Leave a Reply