प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में जिला मुख्यालय जमशेदपुर स्थित टाटानगर रेल डिफेंस के सदस्य बाहरी प्रशिक्षण कैम्प में सामील होने विशाखापट्टनम रवाना हो गये।
इस बावत रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने 30 नवंबर को बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के नागरिक सुरक्षा कर्मियों के बीच मजबूत टीम भावना व् आत्म विश्वास में वृद्धि, एक दुसरे के साझा अनुभव का आदान प्रदान कर विकसित करने के लिए बाहरी प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया गया है। आउट डोर कैम्प विशाखापट्टनम ईस्ट कोस्ट रेलवे में आयोजित की गई है। कहा कि उक्त कैम्प एक दिसम्बर से सात दिसम्बर तक चलेगी। कैंप में प्रशिक्षण, प्रयोगशाला अभ्यास, प्रतियोगिता के साथ एक दिवसीय अध्ययन टूर कराई जाएगी और आगामी 6 दिसंबर को सिविल डिफेंस राइजिंग डे (उगता दिवस) भी मनाई जाएगी।

ज्ञात हो कि, टाटानगर सिविल डिफेंस से 16 सदस्यों को चयनित की गई है, वे सभी इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में भाग लेंगे। कैम्प में रांची, आद्रा बोकारो, संतरागाछी, हावड़ा तथा खड़कपुर रेल मंडल से कुल एक सौ तीस जवान विशाखापटनम में प्रशिक्षण लेंगे। विभिन्न विषयों के प्रमुख प्रशिक्षक संतोष कुमार रहेगे। जवानो के लिए अतिरिक्त कोंच की व्यवस्था खड़गपुर से की गई है जो ट्रेन क्रमांक 12663 हावड़ा-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस में अटैच होकर विशाखापटनम जायेगी।
![]()













Leave a Reply