Advertisement

पानीपत में टाटा डीएवी नोवामुंडी ने जूडो कराटे में झटका गोल्ड मेडल

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। हरियाणा के पानीपत में आयोजित प्रतियोगिता में टाटा डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ी ने जूडो कराटे में गोल्ड मेडल हासिल किया।

विदित हो कि टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी ने झारखंड जोन ए का प्रतिनिधित्व करते हुए डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स की जूडो कराटे प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें कक्षा द्वादश के अर्श पॉल ने दिल्ली जोन के साथ प्रथम मैच में विजय प्राप्त की और वेस्ट बंगाल जोन के साथ द्वितीय मैच में भी विजय प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं कक्षा द्वादश के चंदन साहू ने पंजाब एवं हिमाचल जोन के साथ विजय प्राप्त की और सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

जानकारी के अनुसार उक्त मैच डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत के प्रांगण में बीते दिनों आयोजित किए गए थे। राष्ट्रीय स्तर की अंडर 17 प्रतियोगिता में बच्चों के इस उम्दा प्रदर्शन पर विद्यालय में उत्साह का माहौल है।

उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने बच्चों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय के छात्र चंदन और अर्श ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल प्राप्त कर पूरे सिंहभूम एवं झारखंड का मान बढ़ाया है। उम्मीद है कि आगे भी बच्चे इसी तरह उम्दा प्रदर्शन करते रहेंगे।

कहा कि विद्यालय के अन्य छात्रों को इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक नन्द कुमार दास ने दोनों बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। दास ने कहा कि सतत प्रयासरत व्यक्ति जरूर सफल होता है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *