Advertisement

पर्यावरण को क्षति पहुंचाए बिना कोयला उत्पादन करना लक्ष्य-निदेशक तकनीकी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल के निदेशक तकनीकी पीएंडपी (डायरेक्टर टेक्निकल प्रोजेक्ट एंड प्लानिग) शंकर नागाचारी और मुख्यालय से आए जीएम आंनद ने 4 जुलाई को बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के ढोरी क्षेत्र का दौरा किया।

दौरे के क्रम में डीटी(ओ) ने क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिंहा व सीसीएल अधिकारियों के साथ ढोरी क्षेत्र के अमलो परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों से उन्होंने कोयला उत्पादन के संभावित स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से जरूरी पहल करने का निर्देश दिया। उन्होंने अमलो परियोजना के व्यू प्वाइंट से खदान का अवलोकन किया। कहा कि पर्यावरण को क्षति पहुंचाए बिना कोयला उत्पादन करना सीसीएल का लक्ष्य है। कहा कि हाईवाल कोल माइनिग जल्द से जल्द चालू कराना है। बताया कि हाईवाल कोल माइनिग की नई टेक्नोलाजी आ गई है, जिसके तहत सुरक्षित वातावरण में कोयला उत्पादन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनियों को भी सुरक्षित कोयला उत्पादन कराने के लिए समय-समय पर निर्देश दिया जाता है। विस्थापितों व प्रबंधन के बीच जो भी खालीपन है, उसे भरने का काम किया जाएगा। विस्थापितों के प्रति सीसीएल प्रबंधन की पूरी सहानुभूति है। किसी भी विस्थापित को वाजिब अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा।

माइंस में संसाधनों की नहीं होने दी जाएगी कमी

सीसीएल के निदेशक तकनीकी नागाचारी ने कहा कि कोयले का उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जाए, जो भी संसाधन चाहिए सीसीएल मुख्यालय की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। माइंस में संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए सभी विस्थापित कोयला निकासी कराने में सीसीएल प्रबंधन को सहयोग करें। विस्थापितों को वाजिब अधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। विस्थापितों को कोल इंडिया की आरआर पालिसी के तहत नियोजन व मुआवजा दिया जाएगा।

मौके पर एएडीओसीएम के परियोजना पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह व एसडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद‌‌, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह, एरिया सर्वे आफिसर आर के मिश्रा, मैनेजर मुनीनाथ सिंह, पीई‌‌ (एक्स) एस सी सिंहा, प्रबंधक एचआर अभिषेक सिंहा,‌ पीई ईएंडएम‌ अभय‌‌‌ नारायण, माईन इंचार्ज संतोष कुमार, कमल‌ उपाध्याय, सेफ्टी ऑफिसर उमेश कुमार, ज्ञानदीप सहित यूनियन प्रतिनिधि गणेश निषाद, जयराम सिंह, आनंद कुमार विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, अनिल कुमार, छोटे लाल शर्मा आदि सीसीएल अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *