Advertisement

मेघदूत मार्केट में खत्म तरावीह की नमाज़ अदा की गई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। मुसलमानो का पवित्र महीना रमजान को लेकर विभिन मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू की गई थी। जिसमें भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय जमात के साथ नमाज अदा किये।

इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में मेघदूत मार्केट फुसरो में बीते 15 मार्च को नवादा के हाफिज कारी मो. सज्जाद ने खत्म तरावीह की नमाज़ पढ़ाया। खत्म तरावीह की नमाज़ को लेकर मस्जिद में मुस्लिम समाज की भारी भीड़ जुटी रही। बाद में मस्जिद कमेटी द्वारा हाफिज मोजफ्फर को बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजको द्वारा हाफिज को 55100 नजर के तौर पर दिया गया।

मौके पर कश्मीर कलॉथ के जनाब महमूद आलम, जनाब सत्तार हुसैन, भारत मोबाइल के मुंतशीर, मोहम्मद आशिक, मोहम्मद नदीम, अब्दुल फराह, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद कुर्बान, मोहम्मद सत्तार, चुन, बिलाल, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद भोलू भाई, एमडी सरफराज, टिंकू आदि मुख्य रूप शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *