सेल में भागीदारी को लेकर मोर्चा की प्रबंधन के साथ वार्ता पुनः विफल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के कथारा कोल वाशरी मे रिजेक्ट एवं स्लरी सेल में भागीदारी को लेकर वाशरी पीओ कार्यालय में 27 जुलाई को एकबार पुनः वार्ता किया गया।

जानकारी के अनुसार विस्थापित संयुक्त मोर्चा ने कथारा वाशरी के परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार के साथ 27 जुलाई की देर संध्या वाशरी परियोजना पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में वार्ता की।

बैठक में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार, कार्मिक प्रबंधक सुभाष चंद्र पासवान, पीओ के निजी सहायक निवारण केवट, पीएम के निजी सहायक मोहम्मद फिरोज जबकि विस्थापित महिला मोर्चा से महिला नेत्री कांति सिंह, गुंजा देवी, तारा देवी, शेरून निशा, बसंती देवी, आदि।

कलावती देवी, लखी देवी, हसन अली, हस्तलदनी कोयला मजदूर संघ अध्यक्ष राजेश्वर रविदास, सचिव राजेश रजवार, शमशेर आलम, फरीद अंसारी, युवा विस्थापित मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश रविदास, सचिव ऋषि साव, बबलू यादव, मणिलाल सिंह, जगदीश गिरी, जागेश्वर रजवार, नरेश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

वार्ता में मोर्चा की ओर से स्पष्ट मांग की गई कि स्लरी सेल में हैंड लोडिंग एवं रिजेक्ट सेल मे हमारे संगठन के द्वारा प्रेषित मांग पत्र के अनुसार यदि सहमति बनती है तब सेल चलने देगें। अथवा हमारा संगठन किसी भी कीमत पर सेल नहीं चलाने देगा। प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि हम ही सर्वेसर्वा नही है।

हम महाप्रबंधक के दिशा निर्देश एवं आदेश के तहत हीं सेल चलाने की बात कहेंगे। प्रबंधन एवं मोर्चा के बीच इस मामले में अंतिम समय तक सहमति नहीं बन पाई। जिसके कारण एकबार फिर वार्ता विफल रही।

 139 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *