Advertisement

हड़ताल को लेकर क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ व् प्रबंधन के बीच वार्ता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आगामी 4 मार्च को हड़ताल को लेकर क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ व् प्रबंधन के बीच 2 मार्च को सकारात्मक वार्ता संपन्न हो गया। वार्ता में आगामी 10 मार्च के बाद सहायक श्रमायुक्त के निर्देश पर पुनः वार्ता का आश्वासन दिया गया।

जानकारी के अनुसार स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के बोकारो इस्पात संयंत्र के यातायात विभाग में एचएमएस से संबद्ध क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ द्वारा आहुत आगामी 4 मार्च के हड़ताल के मद्देनजर सहायक श्रमायुक्त के निर्देशानुसार मुख्य महाप्रबंधक यातायात विभाग कार्यालय पर युनियन एवं प्रबंधन के बीच ठेका मजदूरों के सत्रह सूत्री मांगों पर द्विपक्षीय वार्ता हुई।

वार्ता में प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक ए. के.झा, महाप्रबंधक राजेश कुमार, ए. डी. टोप्पो के साथ कार्मिक विभाग के एस. के .झा एवं वी. के. गुप्ता तथा युनियन की ओर से संघ के महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह, आर के सिंह, सुभाष चंद्र कुंभकार, ए. के.चौधरी, रामेश्वर सिंह, मनोज कुमार, जगदीश, बलदेव, काशी नाथ महली, विजय रजक, गौतम मंडल के साथ दर्जनों ठेका मजदूर उपस्थित थे।

उक्त बैठक की जानकारी देते हुए महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रबंधन ने ठेका मजदूरों के सभी समस्याओ पर सकारात्मक रूख दिखाते हुए वादा किया कि सभी ठेका मजदूरों को पूरा मिनिमम वेज मिलेगा। प्रबंधन द्वारा कहा गया कि जो ठेकेदार मिनिमम वेज भुगतान में दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सभी को पे स्लिप, उपस्थिति कार्ड तथा सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। कहा गया कि एलोन की परम्परा को खत्म करने का प्रयास करेंगे। आश्वासन दिया गया कि मजदूरों को गेट पास नवीकरण के दौरान सेफ्टी ट्रेनिंग का हाजरी भी दिया जाएगा।

अकारण मजदूरों के गेट पास नवीकरण में विलंब नहीं होगा। सिंह ने कहा कि ठेका मजदूरों का ग्रुप इंश्योरेंस भी जल्द हीं लागु हो जाएगा। वहीं ग्रेच्युटी, नाइट शिफ्ट एलाउंस तथा ग्रेड प्रमोशन पर आगे उच्च स्तर पर वार्ता होगी।

बताया गया कि वार्ता के बाद प्रबंधन के आग्रह पर युनियन ने आगामी 4 मार्च की हड़ताल को आगे बढ़ा दिया है। कहा गया कि आगामी 10 मार्च को सहायक श्रमायुक्त के छुट्टी से लौटने के बाद आगे की रणनीति घोषित की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *