प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। झारखंड प्रदेश धारी विकास मंच द्वारा 2 मार्च को धनबाद जिला के हद में बीसीसीएल के जेलगोरा सभा गृह में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थी।
आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में बिहार, झारखंड के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर समारोह को सफल बनाया। मौके पर यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर धारी समाज का कैसे उत्थान हो उसपर चर्चा किया गया। समाज के संस्थापक भिखारी धारी ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के उक्त कहावत को अपनाना होगा जिसमें उन्होंने कहा है कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। कहा कि यह शब्द हम सबको अपने मन मस्तिक में उतार लेना होगा, तभी आपका विकास होगा। कहा कि सरकार आती है और जाती है। उसके पिछे नहीं भागकर एक जुट रहे, तभी धारी समाज का उत्थान संभव है। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि वे धारी समाज के दु:ख सुख में साथ थे और आगे भी साथ रहेंगे।
प्रतिभा सम्मान समारोह में सर्वप्रथम भिखारी धारी ने संस्था का झण्डा फहराया। उसके बाद संस्था के दिवंगत सदस्यों के लिए दो मिनट मौन धारण किया गया एवं बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण के अलावा उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से छत्रोधन धारी, मनोज धारी, विजय धारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश धारी, ललन धारी, मनोज कुमार राम, सुजीत कुमार धारी, अजय कुमार धारी, गणेश धारी, मनोरमा राम, राम बालक धारी, सुरेंद्र धारी, शिव शरण धारी, राजन धारी, शशि रंजन धारी, वीरेंद्र धारी, नागमणि धारी, दीपक धारी, प्रभु धारी, प्रमोद धारी, हरि किशोर धारी, पंजाबी धारी, करू धारी, मोनू कुमार, गौतम किशोर धारी आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।
58 total views, 1 views today