Advertisement

गोमिया व् आसपास मोहर्रम में ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। मोहर्रम का ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड क्षेत्र में संपन्न हो गया। इस अवसर पर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा की व्यवस्था चाक-चौबंद थी।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के लटकूट्टा बस्ती, आईईएल मस्जिद मोहल्ला, महावीर स्थान पुराना माइनस, साड़म सहित क्षेत्र में 6 जुलाई को मोहर्रम का त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। वहीं गोमिया स्थित लटकूट्टा बस्ती में ताजिया निकाल कर क्षेत्र भ्रमण करते हुए स्टेशन स्थित अखाड़ा पहुंचा। यहां युवाओं द्वारा एक से बढ़कर एक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नारा-ऐ-तकवीर सहित कई धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईईएल थाना पुलिस बल मौजूद थी। वही गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार अपने दल बल के साथ स्वांग स्थित पुराना माइंस में मौजूद रहे। इस दौरान पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा, पंसस धनेश्वरी देवी, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, पूर्व उप मुखिया चंदन पासवान, झामुमो नेता मुमताज आलम सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *