भारत वंदना घाट पर एक दिवसीय सुंदरकांड पाठ एवं हवन कार्यक्रम संपन्न
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के नारायणी नदी किनारे भारत वंदना घाट पर 23 अगस्त को चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग पर हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरिहर क्षेत्र जनजागरण मंच के माध्यम से उपस्थित सैकड़ों रहिवासियों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। इस दौरान भारत माता और बंदे मातरम के जयकारे लगाये गये। हवन पूजन और सुंदर काण्ड का पाठ भी किया गया।
इस मौके पर भारत वंदना घाट पर लगे बड़े स्क्रीन वाले टीवी पर चंद्रयान को लैंडिंग करते देखने के लिए गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य, काली मंदिर के पुजारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।
मालूम हो कि, चंद्रयान 3 की चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरे इसी कामना को लेकर सोनपुर के चर्चित गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन हरिहरक्षेत्र जन जागरण मंच ने सोनपुर के ऐतिहासिक भारत वंदना घाट पर एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था।
इसके तहत यहां के विद्वान पुरोहित नंदकिशोर तिवारी की देखरेख में 23 अगस्त को 10 बजे पूर्वाह्न से संध्या 6 बजे तक सुंदरकांड का पाठ एवं यज्ञ हवन किया गया। यज्ञ स्थल को प्रभावशाली तरीके से सजाया गया था। यजमान की जगह पर चंद्रयान 3 का सुंदर चित्र लगाया गया था।

इस अवसर पर यज्ञ स्थल के चारों तरफ भारत के वैज्ञानिक डॉ होमी जहांगीर भाभा, विक्रम साराभाई, सतीश धवन, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, के.सिवन एवं इसरो के वर्तमान अध्यक्ष एस.सोमनाथ के बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाए गए थे। यज्ञ हवन स्थल के ठीक बीचो-बीच भारत माता का एक सुंदर कट आउट लगाया गया था।
यज्ञ में शामिल होने आए आगंतुकों को चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने का लाइव प्रोग्राम देखने में कोई कठिनाई नहीं हो, इसलिए दर्शक दीर्घा के दोनों तरफ प्लाजमा टीवी लगाए गये थे। गजब का उत्साह नजर आ रहा था। सभी के जुबान पर भगवान से एक ही प्रार्थना थी, कि जैसे भी हो इस बार हमारे वैज्ञानिकों का परिश्रम बेकार न जाने पाए। उनकी प्रार्थना सफल हुई। आयोजकों ने चंद्रयान के सफल लैंडिंग के उपरांत जमकर मिठाइयां बाटी एवं जश्न मनाया।
इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, वरिष्ठ नागरिकों एवं हरिहर क्षेत्र जन जागरण मंच के सदस्यों ने सुंदरकांड का पाठ का श्रवण कर हवन किया। जिसमें मुख्य रूप से हरिहरक्षेत्र जन जागरण मंच के संरक्षक सीताराम सिंह, राज किशोर सिंह, मंच के अध्यक्ष सतीश कुमार प्रसाद साह, महासचिव अमरनाथ तिवारी, मंच के संस्थापक सदस्य अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ सदस्य भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य प्रबंधक अजय कुमार सिंह, कृष्णा प्रसाद, सतीश कुमार सिंह, सोनू कुमार, आदि।
नवीन कुमार सिंह, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद सिंह यादव, डॉक्टर अवधेश कुमार, ब्रज किशोर शर्मा, सुरेन्द्र मानपुरी, विश्वनाथ सिंह अधिवक्ता, शंकर सिंह, विपिन कुमार सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, जय भारद्वाज, संजीव कुमार, आदित्य, आशीष, सनी एवं आयुष। मंच द्वारा पूर्व में सम्मानित बुट्टन हजरा, हरिनाथ सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, लालबाबू पटेल आदि के साथ-साथ बड़ी संख्या में राष्ट्र प्रेमी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply