रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र जामकुदर (कोड संख्या 215) में नामांकित बच्चों के बीच 27 दिसंबर को स्वेटर का वितरण किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका किरण देवी, सहायिका पारो देवी, वार्ड सदस्य दिवाकर प्रामाणिक, एएनएम सचिता कुमारी एवं ऊषा कुमारी उपस्थित रहीं।
स्वेटर वितरण कार्यक्रम बच्चों को सर्दी से बचाव के उद्देश्य से किया गया है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने आंगनबाड़ी केंद्र की भूमिका की सराहना की और बच्चों के नियमित पोषण व शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
सेविका किरण देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों को पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है।
स्वेटर वितरण से बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी और अभिभावकों को भी सहयोग मिलेगा। वार्ड सदस्य दिवाकर प्रामाणिक ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है, ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
![]()













Leave a Reply