Advertisement

सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। क्योंझर जिला के हद में जोड़ा प्रखंड के बालागोडा पंचायत भवन मे स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत महासंघ के द्वारा सर्तकता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आसपास की सैकड़ो महिलाएं हांथ मे स्लोगन लिखे बोर्ड लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ सपथ लिया।

ज्ञात हो कि, सर्तकता जागरुकता अभियान के तहत इस वर्ष का विषय भ्रष्टाचार को ना कहे, राष्ट्र के प्रति बचन बद्ध रहे है। इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे महासंघ की अध्यक्षा रश्मिता प्रधान, सचिव पद्मिनी बारिक के अलावे बालागोडा पंचायत क्षेत्रो की 20 स्वयं सहायता समूह की सैकड़ो महिला उपस्थित हुई।

विदित हो कि सर्तकता जागरूकता अभियान सप्ताह बीते 30 अक्टूबर से आगामी 5 नवंबर तक पुरे देश में मनाया जा रहा है। इसे लेकर क्योंझर जिला के हद में जोड़ा व् बड़बील तहसील में स्थित विभिन्न सरकारी तथा निजी कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *